वैश्विक दवाब के बीच पाक का दावा, 182 मदरसों पर कब्जा, 121 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब तक देशभर में पाकिस्तानी सरकार ने 182 मदरसों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया है। जबकि आतंकी समूहों से जुड़े करीब 121 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान पर जैश समेत अन्य आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने के लिए कड़ा वैश्विक दबाव है। जिसके चलते पाक ये कार्रवाई कर रहा है।
