अभिनंदन को गिरफ्तार करने वाले पाक कमांडो को भारतीय सैनिकों ने किया ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को गिरफ्तार करने वाले एक पाकिस्तानी कमांडो को भारतीय सुरक्षाबलों ने ढेर किया। सूबेदार अहमद खान को भारतीय सेना ने एलओसी के नकियाल सेक्टर में 17 अगस्त को उस वक्त मार गिराया, जब वह भारत में घुसपैठियों की एंट्री कराने की कोशिशें कर रहा था। अभिनंदन के पकड़े जाने की तस्वीरों में दाढ़ीवाले सैनिक अहमद को अभिनन्दन के पीछे खड़ा देखा जा सकता है।
