पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत को दी युद्ध की 'धमकी'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर्टिकल-370 खत्म होने बाद पाकिस्तान कोई ना कोई नापाक हरकत कर रहा है। कल भारत में पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने बेहूदा बयान देते हुए भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दे डाली है। बासित ने कहा कि यदि भारत अपनी हदें पार करेगा तो पाकिस्तान युद्ध की तरफ बढ़ेगा। इतना ही नहीं बासित ने पाक सरकार से जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर अलग सेल बनाने की मांग भी की।
