नौशेरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, जबावी कार्रवाई में एक जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर शांति भंग कर गोलीबारी की। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पाकिस्तान ने 3 अगस्त को भी सीजफायर उल्लंघन किया था।आपको बता दें कि 31 जुलाई से लेकर अब तक पाकिस्तान 3 बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है।
