पाकिस्तान ने एक्टिव किए आतंकी लॉन्च पैड, कश्मीर सीमा से घुसपैठ की ताक में 45 आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रक्षा सूत्रों के मुताबिक रमजान और गर्मियों में बर्फ के पिघलने को देखते हुए पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर फिर से आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय किए। 45 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। जिनमें ज्यादातर जैश-ए-मोहम्मद के हैं। इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के ज्यादा आतंकी इन लॉन्च पैड में रहते थे। पाकिस्तान ने इन लॉन्च पैड्स को बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद बंद किया हुआ था। सेना हाई-अलर्ट पर है।
