x

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया, आजम के 1000 रन पूरे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पाकिस्तान ने कराची वनडे में श्रीलंका को 67 रनों से हराया। पाकिस्तान ने बाबर आजम के 105 गेंदों पर 115 रनों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए थे। ये आजम का 11वां वनडे शतक था। आजम ईयर-कैलेंडर 2019 में 1000 वनडे रन पूरे करने वाले 5वें बल्लेबाज बने। 306 रनों के जवाब में श्रीलंका 46.5 ओवर में 238 रनों पर लुढ़की। पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान शिनवारी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।