पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 4 की मौत, करीब 18 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के लाहौर स्थित सूफी दरगाह "दाता दरबार" में बम ब्लास्ट हुआ। जिसमें शुरूआती जानकारी के मुताबिक 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 18 लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि धमाके की अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। पिछले महीने ही बलूचिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 21 लोगों की मौत और 50 लोग घायल हुए थे।
