"Lux Cozi अंडरवियर" को पाक ने बताया भारतीय जासूस का सबूत, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ ट्रोल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: nerws 18
पाक ने फिर नापाक हरकत करते हुए दावा किया कि उन्होने पंजाब प्रांत से एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लक्स कोजी की बनियान के आधार पर भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। जासूस का नाम राजू लक्ष्मी बताया गया है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम गैर-प्रमाणिक मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। पाक की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
