अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताना पाकिस्तानी कोच मिकी ऑर्थर को पड़ा भारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ICC ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया है। आर्थर को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। बता दें ये मामला उस समय का है, जब दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 9वें ओवर के दौरान टीवी अंपायर ने बल्लेबाज डीन एल्गर के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद आर्थर टीवी अंपायर जोएल विल्सन के कमरे में घुस गए और उनके फैसले पर असहमति जताने लगे थे।
