मिस्बाह उल हक बने पाकिस्तानी टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच मिकी ऑर्थर का कार्यकाल नहीं बढ़ा और अब पीसीबी ने मिस्बाह-उल-हक को पाकिस्तानी टीम का हेड कोच और चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया। मिस्बाह अगले 3 सालों तक पाकिस्तानी टीम के हेड कोच रहेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका है, जब किसी व्यक्ति को हेड कोच और चीफ सिलेक्टर की भूमिका एकसाथ दी गई हो।
