पाकिस्तान: जफर एक्सप्रेस में धमाका, 4 की मौत, 6 घायल, BLT ने ली हमले की जिम्मेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बीते दिन जफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर IED विस्फोट किए गए। जिसमें 4 लोगों की मौत हुई और 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावरों ने बलूचिस्तान के डेरा मुराद जमाली में ट्रेन को निशाना बनाते हुए रेल की पटरियों पर IED लगा रखा था। जैसे ही वहां पहुंची, तुरंत ही एक बड़ा धमाका हुआ। हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन टाइगर्स ने ली है।
