अमृतसर धमाके में इस खालिस्तानी का हाथ, ISI ने ऐप से दी थी ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
पंजाब के निरंकारी भवन बम धमाके में जांच कर रही NIA की मानें तो हमले के पीछे खालिस्तानी समर्थकों का हाथ है, जिन्होंने स्थानीय लोगों को बहकाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इनमें आतंकी हरमीत सिंह पीएचडी का नाम भी शामिल है। करीब 40 साल का पीएचडी पाकिस्तान में बैठा खालिस्तानी आतंकी है। पाक में छिपकर बैठे कुछ खालिस्तानी आतंकियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर इस धमाके की साजिश रची थी।
