पाकिस्तान: अधिकारियों ने माना, मुठभेड़ में बेगुनाहों का हुआ कत्ल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अधिकारियों ने माना है कि शनिवार को कार सवार जिस परिवार को मुठभेड़ में मारा गया था वे बेगुनाह थे। हालांकि घटना में मारा गया चौथा शख्स ISIS का सदस्य था। निर्दोष लोगों की हत्या के बाद मुठभेड़ में शामिल 16 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। कार में सवार दंपत्ति और उनकी एक बेटी की जान चली गई, जबकि बाकी तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं अपनी आंखों के सामने मां-बाप की मौत देख ये बच्चे बेहद खौफ में हैं।
