गुजरात से घुसपैठ की फिराक में पाक आतंकी, बड़े आतंकी हमले की साजिश, अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर्टिकल-370 पर बौखलाया पाकिस्तान अब भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की सोच रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुताबिक गुजरात में कच्छ से लगी भारत-पाक सीमा के जरिए पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ करके बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते है। गुजरात पुलिस को इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गुजरात मरीन और सीमा पुलिस तैनात हुई। दूसरी ओर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर सीमा पर एलओसी पर भारी तोपों की तैनाती की है।
