मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों और सैनिकों को वापस ले जाए पाकिस्तान - भारतीय सेना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय सेना ने कम्यूनिकेशन चैनल्स स्थापित करते हुए पाकिस्तानी सेना को उन आतंकियों और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम BAT के उन सदस्यों के शव ले जाने को कहा है, जिन्होंने हाल ही में बॉर्डर के पास घाटी में भारतीय सेना पर उस वक्त हमला किया जब सभी सैनिक गश्त पर निकले थे। ये हमला LOC के पास सुंदरबनी सेक्टर में हुआ था। हमले के बाद से सीमा पर तनाव है। आर्मी ने बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया है।
