FATF की आंखों में धूल झोंकने के लिए पाक ने की 'नापाक' हरकत, आतंकियों के खिलाफ दर्ज कराई फर्जी FIR
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों कंगाल पाकिस्तान नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है. इस कड़ी में पाक ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह किया है. दरअसल FATF की ग्रे लिस्ट से बचने के लिए पड़ोसी मुल्क अब आतंकी संगठनों के खिलाफ झूठे और कमजोर FIR दर्ज कर रहा है और यह मामले अदालत में टिक ही नहीं सकते हैं. बता दें कि यह पोल पाकिस्तान के एक थाने में दर्ज हुई FIR ने खोल दी है.
