पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद, चार अन्य घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह 11 बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। पाक सेना ने भारी गोलाबारी की, एलओसी के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए। शहीद रवि बिहार के रहने वाले थे। उनके साथ चार अन्य भारतीय जवान भी घायल हुए।
