पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, 1 जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीमा पर पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत जारी है। आज पाकिस्तान ने राजौरी में LoC पर भारी गोलीबारी की। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने सुबह लगभग 5.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
