अखनूर के बाद पुंछ में पाक ने दूसरी बार किया सीजफायर उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान फिर से अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी जारी रखे हुए है। हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन हुआ है। गौरतलब है कि ये सीजफायर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुआ है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह ही 3.00 बजे से लेकर 6.30 बजे तक अखनूर की नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी।
