जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसा पाकिस्तानी विमान, हवाई नियमों का किया उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में घुसने की जबरन घुसने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी वायुसेना का विमान एलओसी का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती इलाके में भारतीय हवाई क्षेत्रों में घुसा, लेकिन हवाई पैट्रोलिंग पर तैनात भारतीय विमानों द्वारा उसे तुरंत वापस भेज दिया गया। जबकि पाक की ओर से LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कल रात और आज सुबह भी किया गया।
