गृहमंत्री की कार्रवाई से घबराई ISI, घाटी में बनाया नया अलगाववादी ग्रुप, लश्कर आतंकी को कमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने जम्मू-कश्मीर में नया अलगाववादी ग्रुप बनाया। पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ अलगाववादियों की मदद से चोरी छिपे इस ग्रुप को बनाया है। जिसका प्रेसिडेंट लश्कर आतंकी रह चुका इरशाद अहमद मालिक है। ग्रुप को कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की जिम्मेदारी मिली। ग्रुप में लश्कर आतंकी भी शामिल हुए।
