प्यार की खातिर भारत पहुंचा था पाकिस्तानी इमरान, 10 साल बाद हो रही रिहाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पाकिस्तान की जेल में रहकर जिस तरह हामिद अंसारी 6 साल बाद वापस भारत लौटे, ठीक वैसे ही भारत की जेल से 10 साल बाद पाकिस्तानी नागरिक इमरान कुरैशी वारसी की रिहाई होने जा रही है। वो अपनी पत्नी के चलते बॉर्डर पार से आए थे। वो साल 2003 में वीजा पर भारत अपनी प्रेमिका (फिलहाल पत्नी) से शादी करने आए थे लेकिन 4 साल बाद जब वीजा खत्म हो गया, तो इमरान को जेल में डाल दिया गया। अब उन्हें वाघा बॉर्डर से 26 दिसंबर को पाकिस्तान भेजा जाएगा।
