यासिर शाह बने सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज, 82 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Eastern Eye
पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें 32 वर्षीय बॉलर ने अबुधाबी टेस्ट के चौथे दिन कीवी बल्लेबाज विल सोमरविले को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की। यासिर ने अपने करियर के 33वें टेस्ट में 200 शिकार पूरे किए। साथ ही यासिर ने ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट का 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
