पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के दफ्तर पर फेंके अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
लंदन भारतीय उच्चायोग को पाकिस्तानी मूल के नागरिकों ने प्रदर्शन के दौरान निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके। इससे पहले 15 अगस्त को वहां शांतिपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय मूल के नागरिकों को निशाना बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर की आजादी के लिए नारे लगाए और मोदी को 21 वीं सदी का हिटलर और आतंकवादी बताया।
