PAN कार्ड में आज से बदले ये नियम, शुरू हुई एक और नई सर्विस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IT ने पैन कार्ड से जुड़े नियमों को बदल दिया है। नए नियम आज 5 दिसंबर से लागू हो रहे हैं। अब अगर कोई ऐसा व्यक्ति पैन नंबर के लिए आवेदन करता है, जिसके माता-पिता अलग हो गए हैं, उसे पिता का नाम देना जरूरी नहीं होगा। IT ने एक अधिसूचना के जरिये आयकर नियमों में संशोधन किया है। साथ ही अब आपको अपना पैन कार्ड महज 4 घंटों में मिल जाएगा। इसके लिए जरूरत होगी तो सिर्फ आधार कार्ड की। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल तक ये लागू हो जाएगा।
