पैनासोनिक लुमिक्स ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 6K रिकॉर्डिंग वाला कैमरा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पैनासोनिक लुमिक्स ने नया DC-S1H कैमरा लॉन्च किया। इससे सिनेमा क्वालिटी वीडियो आउटपुट मिलेगा। यह लुमिक्स DC-S1 और DC-S1R सीरीज का हिस्सा है। ये सभी कैमरे प्रोफेशनल-ग्रेड और फुल-फ्रेम मिररलेस हैं। लुमिक्स DC-S1H सेंसर रेजोल्यूशन को 24.2-मेगापिक्सल तक सेट किया जा सकता है। इसकी खास बात है कि यह दुनिया का पहला 6K रेजोल्यूशन वाला कैमरा है। इसमें डुअल नेटिव ISO और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान मैक्सिमम ISO 51200 है।