प. बंगाल: बीजेपी की महिला कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी पर आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी है। अबतक करीब 10 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की यहां हत्या हुई। अब उत्तर 24 परगना के हसनाबाद में एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या हुई। 42 वर्षीय सररस्वती दास पर बीती रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीजेपी ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाया। इससे पहले राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की राज्य के प्रमुख चार राजनीतिक दलों की बैठक बेनतीजा रही थी।
