x

पैरा एशियन गेम्स 2018: एकता और मनीष ने जीता स्वर्ण, अब तक भारत की झोली में कुल 23 पदक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Trick Hat Media

पैरा एशियाड में मंगलवार को भारत के खाते में 2 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक आए। महिला क्लब थ्रो में एकता भयान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में भारत के लिए गोल्ड जीता। पैरा एशियाई खेलों में भारत के अब कुल 23 पदक हो गए हैं। जिसके साथ भारत पदक तालिका में 7वें स्थान पर है। स्वर्ण पदकों के लिहाज से ये भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2014 में भारत ने 3 स्वर्ण समेत 33 पदक जीते थे।