पेरिस: 850 साल पुरानी नोट्र-डाम चर्च में लगी भीषण आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेरिस के लैंडमार्क में 850 साल पुरानी नोट्र-डाम कैथेड्रल चर्च में सोमवार शाम साढ़े छह बजे के पास आग लग गई और देखते ही देखते पूरे इमारत में फैल गई। जल्द ही आग की गर्मी से इस गिरिजाघर की छत टूट गई, इसके बाद इसका ऊपरी हिस्सा भी लपटों की चपेट में आ गया। कुछ ही घटों में पूरी चर्च जमींदोंज हो गई। आग के कारणों का पता नहीं लगा।
