एमआरआई मशीन में छोड़कर भूला टेक्निशन, बुजुर्ग ने बेल्ट तोड़कर बचाई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के पंचकूला में एक अस्पताल का टेक्निशन बुजुर्ग को एमआरआई मशीन में ही छोड़कर भूला। बुजुर्ग ने बेल्ट तोड़कर जान बचाई। बकौल बुजुर्ग एमआरआई स्कैन में 10-15 मिनट लगने की बात कहकर टेक्निशन उन्हें मशीन से बाहर निकालना ही भूला। दम घुटने पर आधे घंटे तक संघर्ष के बाद बुजुर्ग मशीन की बेल्ट तोड़कर बाहर निकला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
