Big Basket को खरीदने की तैयारी में PayTM, जल्द ही PayTM Mall पर मिलेंगे Grocery Products
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
PayTM Mall,अब जल्द ही Big Basket में बड़ी हिस्सेदारी खरीद कर कंपनी का अधिग्रहण कर सकती है। Big Basket के बारे में बता दें कि ये Grocery Products उपलब्ध कराने वाली ऑनलाइन कंपनी है। PayTM काफी लंबे वक्त से भारत में एक ऑनलाइन ग्राॅसरी प्लेटफार्म बनाने की योजना पर काम कर रही थी। देश के ई कॉमर्स बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी PayTM में पैसा लगाने वाली चीन की कंपनी Alibaba ने भी बिग बास्केट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
