PayTm की One97 Communications को हुआ 1490 करोड़ का घाटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bloomberg
Paytm की मूल कंपनी One97 कम्युनिकेशन्स को इस फाइनेंशियल इयर में भी घाटा हुआ है। 31 मार्च, 2018 को खत्म हुए इस फाइनेंशियल इयर में Paytm का शुद्ध घाटा बढ़कर 1490.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल इयर में कंपनी को 879.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को ये जानकारी दी है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान अपने कर्मचारियों के लाभ पर करीब 540 करोड़ रुपये खर्च किए।
