PRC मुद्दे पर झुलसा अरुणाचल प्रदेश, एक की मौत, राज्यव्यापी प्रदर्शन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
PRC मुद्दे पर अरुणाचल प्रदेश सुलग उठा है। कई आदिवासी संगठनों ने इस दौरान उपद्रव किया है। फैली हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों द्वारा इंटरनेट सेवाओं को बंद करने और प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने के बाद अरुणाचल प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान कर्फ्यू भी लगा हुआ है। बता दें ये मामला 6 परिवारों को छोड़कर बाकी अन्य आदिवासी परिवारों को स्थाई प्रमाण पत्र ना देने से पैदा हुआ है।
