दिल्ली मेट्रो के पहिए थमे, ट्रैक पर कूदा शख्स, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली मेट्रो की हुडा सिटी सेंटर जाने वाली येलो लाइन के ट्रैक पर एक शख्स ने ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। इसकी वजह से राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली ट्रेन सर्विस बाधित हो गई है। वहीं राजीव चौक से समयपुर बादली की सर्विस ठीक चल रही है। उस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। येलो लाइन दिल्ली के सबसे व्यस्त रूट में से एक है। यह गुड़गांव और दिल्ली को जोड़ती है। ऑफिस का समय होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
