गिरफ्तारी से बचने के लिए इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भ्रष्टाचार के एक मामले में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वहां के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मारी। घायल पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। देश के मौजूदा राष्ट्रपति मार्टिन विसाकरा ने 69 वर्षीय एलन की मौत की पुष्टि की। एलन गार्सिया दो बार (1985-90 और 2006-11) पेरु के राष्ट्रपति रहे थे।
