अमृतसर रेल हादसे की CBI या SIT जांच की मांग के लिए याचिका दायर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमृतसर रेल हादसे की CBI जांच की मांग उठ रही हैं और इसके लिए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर हुई। याचिकाकर्ता दिनेश कुमार दकौरिया ने हादसे की जांच CBI या SIT से कराने की मांग की है। इस याचिका में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और हादसे की सही वजहों का पता लगाने के लिये CBI या SIT से निष्पक्ष जांच कराने की मांग हाई कोर्ट से की गई है। बता दें ADG, Police (Railway) इकबाल प्रीत सिंह सहोता इस हादसे की जांच करेंगे।
