चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर के बीच पेट्रोल-डीजल हो रहा है सस्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पेट्रोल 0.19 रु. और डीजल 0.14 रु. सस्ता हुआ है। चीन-अमेरिका में जारी ट्रेड वार और खपत की मांग में गिरावट रहने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही आपूर्ति में तेजी का अनुमान है, जिससे तेल की कीमतों नें ज्यादा बढ़त की उम्मीद कम ही है। बताते चलें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर भारत में तय होती हैं। अब ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले 2 हफ्तों से घट रही हैं।
