x

कल हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, आज सोना-चांदी सस्ता, रुपया मजबूत तो पेट्रोल-डीजल ने पहुंचाई राहत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कल हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में सेसेंक्स 36,194.30 और निफ्टी 10876.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज 22 कैरेट सोना 100 रु. गिरकर 29,800 और 24 कैरेट सोना 100 रु. गिरकर 31,650 रु. प्रति तौला बेचा जा रहा है। जबकि चांदी 150 रु. गिरकर के 41,100 रु. प्रति किग्रा. बेची जा रही है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 69.643 हो गई है, जबकि पेट्रोल 34 पैसे घटकर अधिकतम 78.09 रु. और डीजल 37 पैसे घटकर अधिकतम 73.31 रु. प्रति ली. हो गया है।