लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आज 5वें दिन भी तेल की कीमतों में वृद्धि हुई। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 70 रु. प्रति ली. के पार पहुंच गईं। राजधानी में 38 पैसे प्रति ली. की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 70.13 रु. प्रति ली. हो गया। वहीं डीजल के दामों में 49 पैसे की वृद्धि हुई। इससे दिल्ली में डीजल के दाम आज 64.18 रु. प्रति ली. हो गए। जबकि इसके अलावा महानगरों समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
