लगातार 8वें दिन घटे पेट्रोल के दाम, डीजल में भी दिखी नरमी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश की राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नै में गुरुवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी रही। एक दिन की स्थिरता के बाद डीजल के दाम में भी चारों महानगरों में कमी दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल एक दिन पहले के मुकाबले 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया, जबकि डीजल का दाम पांच पैसे प्रति लीटर घट गया। देश की राजधानी में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमश: 81.10 रुपये प्रति लीटर और 74.80 रुपये प्रति लीटर हैं।
