आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आम आदमी को मिली राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। आज पेट्रोल के दामों में 17 पैसे और डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। जहां दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 15 पैसे की कटौती की गई थी तो वहीं, मुंबई में पेट्रोल के रेट में 15 पैसे और डीजल में 16 पैसे की कटौती की गई थी।
