फिलीपींस: चर्च में 2 ब्लास्ट, 18 मौत, 83 से अधिक घायल, ISIS हमले में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@SFNewsfeedus
फिलीपींस के जोलो द्वीप पर बीती सुबह एक चर्च में 2 बम धमाके हुए। जिसमें 18 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि 83 से ज्यादा लोग घायल हुए। ये क्षेत्र आतंकी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। मरने वालों में 5 सैनिक और तटरक्षक दल का एक जवान भी शामिल हैं। पहला धमाका चर्च के अंदर हुआ। इसके बाद आसपास भगदड़ मच गई। जैसे ही सैनिक चर्च के पास पहुंचे, ठीक उसी वक्त बाहर परिसर में दूसरा धमाका हुआ। ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
