14 सितंबर को पीएम मोदी पर हमला कर सकते हैं आंतकी, अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमला हो सकता है। दरअसल, पीएम मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर जाएंगे। खुफिया एजेंसियों ने ऐसी आशंका जताई है कि उनके इस दौरे के दौरान उन पर हमला किया जा सकता है। इसे लेकर सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। पीएम मोदी इंदौर में बोहरा समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के सभास्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जबकि पहचान-पत्र के बिना पांडाल के आस-पास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
