पिता मुकेश अंबानी कांग्रेस के साथ तो बेटा BJP के साथ, PM मोदी की रैली में अनंत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुकेश अंबानी जहां दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के समर्थन में हैं। वहीं उनके बेटे अनंत अंबानी उनके खिलाफ जाकर BJP के साथ हैं। अनंत हाल ही में मुंबई में PM मोदी की रैली में शामिल हुए। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में पीएम मोदी की रैली में श्रोताओं की सबसे आगे वाली कतार में बैठे अनंत अंबानी बोले- वो PM मोदी को सुनने और देश का समर्थन करने आए हैं।
