संत रविदास जयंती पर पीएम मोदी ने दी काशी को करोड़ों की सौगात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
संत रविदास की जयंती पर आज पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय क्षेत्र काशी को करोड़ों रुपये की सौगात दी। पीएम ने कहा- सरकार संत रविदास की भावनाओं के अनुरुप ही काम कर रही। इस दौरान पीएम ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा- जाति की राजनीति से समाज की हानि हो रही है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने काशीवासियों के लिए 2900 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की है। पीएम ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
