पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिले मोदी और कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV Sports
PM मोदी जकार्ता के पैरा एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले। इस बीच PM मोदी ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलना वाकई गर्व का विषय है। उस मौके की एक तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की और कहा देश को इन सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं के लिए अलग से भी ट्वीट किए। PM मोदी ने अपने ट्वीट की सीरीज में आगे लिखा कि मैं सभी खिलाड़ियों को भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
