दिल्ली पहुंचे पुलवामा के शहीदों के पार्थिव शरीर, हुआ राजकीय सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पुलवामा हमले के शहीदों के पार्थिव शरीर आज दिल्ली पहुंच गए, जहां पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने सबसे पहले श्रध्दांजलि दी। नेताओं के अलावा तीनों सेना के प्रमुखों, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर शहीदों के शवों की परिक्रमा की।
