आज सर्जिकल स्ट्राइक के 3 साल पूरे, पीओके में घुसकर सेना ने किया था वार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
3 साल पहले आज ही के दिन 29 सितंबर 2016 को उरी आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की. उरी हमले में शहीद हुए 18 जवानों का बदला लेने के लिए एलओसी पार कर पीओके में घुसकर आतंकियों का सफाया किया था. वहीं शनिवार को PM मोदी ने वतन वापसी के बाद 3 साल पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया.
