सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित होंगे पीएम मोदी, दक्षिण कोरिया करेगा सम्मानित
Kapil Chauhan
News EditorImage Credit: Shortpedia
दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा PM मोदी को साल 2018 के सियोल शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें ये पुरस्कार भारत और दुनिया में 'मोदीनॉमिक्स' के जरिए उच्च आर्थिक विकास में योगदान, विश्व शांति में योगदान, मानव विकास में सुधार और भारत में लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। दुनिया के 100 प्रतिष्ठित लोगों में से मोदी का चयन हुआ है। बता दें ये पुरस्कार पाने वाले मोदी 14वें व्यक्ति होंगे।