ट्विटर पर मोदी के 5 करोड़ फॉलोअर, टॉप-20 में अकेले भारतीय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी के ट्विटर पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हुए। सबसे ज्यादा फॉलोअर की लिस्ट में मोदी 20वें नंबर पर हैं। वे टॉप-20 में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं। विश्व के बड़े नेताओं में मोदी अब डोनाल्ड ट्रम्प से करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर पीछे हैं। बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं पीएमओ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंची।
